देश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी

(शशि कोन्हेर) : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शुक्रवार दिन में एक शख्स ने नागपुर ऑफिस में एक घंटे में तीन बार फोन कर यह धमकी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन करने वाले शख्स ने फिरौती की मांग भी की है। पुलिस ने फोन करने वाले का फोन ट्रैस कर लिया है।

फोन कर्नाटक के किसी इलाके से किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button