छत्तीसगढ़

क्षय रोग से ग्रसित ग्रामीण महिला की मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) थाना क्षेत्र के ग्राम साचर घाट  में एक   अधेड़ ग्रामीण महिला की मौत लगातार शराब पीने से हो गई।

Advertisement


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्यारी बाई पति नईहर साय 55 वर्ष जाति पड़ो साकिन साचर घाट थाना लखनपुर क्षय रोग से पीड़ित थी। डाक्टरों ने अधेड़ महिला को शराब पीने से मना कर रखा था।

Advertisement
Advertisement

बाद इसके  रोग से तंग महिला नित्य प्रति शराब सेवन किया करती थी।

Advertisement

17 नवंबर को  भी महिला शराब पिये हुये हालत में थी बीमारी और कच्ची महुआ शराब दोनों के मिले जुले असर ने महिला की जान ले ली।  पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना करने जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button