रायपुर

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया “माता कौशल्या महोत्सव” का शुभारंभ….मंत्री भगत ने कहा – माता कौशल्या धाम से प्रदेश को नई पहचान देश दुनिया में मिल रही है

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – अक्षय तृतीया (अक्ती) के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में ’माता कौशल्या महोत्सव’ का शुभारंभ हुआ।

Advertisement

इस मौके पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ किया, यह महोत्सव तीन दिनों तक माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में चलेगा, मंचीय कार्यक्रम के दौरान मानस मंडलियों का संस्कृति मंत्री ने सम्मान किया। मंत्री श्री भगत ने उत्कृष्ट रामायण मानस मंडलियों को सम्मानित किया, चिनहारी योजना के तहत मानस मंडलियों का सम्मान किया, बनारस से आए रूपवाणी सांस्कृतिक संस्था के सदस्यों का सम्मान किया।

Advertisement
Advertisement

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कहा कि : ये बहुत ऐतिहासिक मौका है जब माता कौशल्या धाम में संस्कृति, कला, साहित्य को विकसित करने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है, माता कौशल्या धाम से प्रदेश को नई पहचान देश दुनिया में मिल रही है।

Advertisement

महोत्सव की गरिमा को बढ़ाने के लिए देश की मशहूर युवा क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर और देश के प्रख्यात गायक पद्म श्री कैलाश खेर भी प्रभू श्री राम के ननिहाल चंदखुरी में अपनी प्रस्तुति देंगे।

Advertisement

क्लासिकल गानों के लिए मशहूर मैथिली ठाकुर माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन अपनी प्रस्तुति देंगी वहीं कैलाश खेर महोत्सव के आखिरी दिन 24 अप्रेल को दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। देश के इन दो सुप्रसिद्ध कलाकारों ने चंदखुरी के महत्व को देखते हुए बिना एक पल गंवाए ही यहां आने के लिए अपनी सहमति दे दी है। माता कौशल्या महोत्सव के पहले दिन मुंबई की मशहूर भजन गायक कविता पौडवाल एवं श्रीराम की शक्ति पूजा प्रस्तुत करने वाले वाराणसी के व्योमेश शुक्ला की प्रस्तुति होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ में स्थित माता कौशल्या मंदिर पूरे देश में एक मात्र प्राचीन मंदिर है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button