देश

पैरोल पर छूटे बाबा राम रहीम के सत्संग में नेताओं की भीड़

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : हरियाणा के जींद से बड़ी खबर आ रही है। रेप के दोषी बाबा राम रहीम के सत्संग में अब जींद से BJP विधायक कृष्ण मिड्डा नजर आए। कृष्ण मिड्डा ना सिर्फ राम रहीम के सत्संग  में शामिल हुए बल्कि बार बार बड़े सम्मान से उसे गुरु महाराज कहते सुनाई दिए।

Advertisement
Advertisement

इसस पहले सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा और करनाल मेयर रेणु बाला के पहुंचने पर भी भारी विवाद हुआ था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा भी था। मगर इस विवाद के बीच बीजेपी विधायक (MLA) के पहुंचने का ये मामला गर्मा सकता है।

Advertisement

पहले भी नेता लगा चुके हैं यहां हाजिरीसोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दिख रहा है कि पहले राम रहीम के सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा पहुंचे।

Advertisement

इसके बाद हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी और करनाल मेयर रेणु बाला राम रहीम के दरबार में सजदा करने पहुंच जाती हैं। इस वजह से हरियाणा बीजेपी में इस पर घमासान मचा हुआ है दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर बीजेपी की आलोचना भी कर रहा है।

राम रहीम को मिली है पैरोलदरअसल बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल दिए जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को अगस्त 2017 में 2 महिला शिष्यों से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया गया था, और हाल ही में उन्हें 40 दिनों के लिए पैरोल दी गई थी।

20 साल की जेल की सजा काट रहे राम रहीम को पैरोल उस समय मिली है जब भाजपा शासित हरियाणा में आदमपुर विधानसभा सीट पर कुछ दिनों पर उप चुनाव होना है और पैरोल को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button