बिलासपुर

आठवीं की छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल करने के आरोपी दो छात्रों पर अपराध दर्ज…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की छात्रा से न्यूड वीडियो बनवा कर वायरल करने का मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा के दो स्टूडेंट उनके स्कूल में ही पढ़ते हैं। दोनों लड़के इंस्टाग्राम में छात्रा से दोस्ती की और चेटिंग कर बातचीत करने लगे। इसी दौरान लड़कों ने उसे धमका कर न्यूड VIDEO बनवा कर मोबाइल से मंगाया और उसे वायरल कर दिया। इस केस में पुलिस ने दोनों स्टूडेंट पर केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement


जानकारी के अनुसार 13 साल की लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती है। जिस स्कूल में लड़की पढ़ने जाती है। वहीं 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो स्टूडेंट ने उससे दोस्ती की। लड़की मोबाइल में इंस्ट्राग्राम भी चलाती है। स्कूल में बातचीत करने के साथ ही वह दोनों लड़कों से मोबाइल से चैटिंग कर बातचीत करती है।

Advertisement
Advertisement


इंस्टाग्राम में चैटिंग करते समय एक लड़के ने छात्रा को मोबाइल से न्यूड VIDEO बनाकर भेजने के लिए बोला। लड़की के मना करने पर लड़का बोला कि उसकी चैटिंग की जानकारी स्कूल में फैला देगा और बदनाम कर देगा। इस डर से लड़की ने मोबाइल से न्यूड VIDEO बनाया और लड़के को भेज दिया। लड़के ने उसे अपने दोस्त को दिखाया, तब उसने भी लड़की को धमका कर उसे अपने मोबाइल में VIDEO मंगा लिया। फिर लड़कों ने इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Advertisement


लड़की के सहेलियों ने पैरेंट्स को दी जानकारी, तब दर्ज कराया केस
इधर, लड़की का न्यूड VIDEO सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। तब उसकी सहेलियों को इसकी जानकारी हुई। घबराई लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने पैरेंट्स को भी नहीं दी। तब उसकी सहेलियों ने उसके पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने अपनी बेटी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पूरा मामला सामने आया। इसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत की। TI उत्तम साहू ने बताया कि शिकायत पर दो लड़कों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों लड़कों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button