दंपति ने की आत्महत्या, बेटे की मौत के सदमे में उठाया कदम

(हेमन्त पटेल) : जांजगीर-चाम्पा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।मामला का है, जो क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल, उम्र 47 वर्ष और कृष्णा पटेल, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने ही घर में साड़ी के फंदे से लटके मिले।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मृत्यु से दोनों गहरे सदमे में थे। प्रारंभिक आशंका है कि मानसिक आघात के चलते दंपति ने यह आत्मघाती कदम उठाया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल है।




