जांजगीर-चाम्पा

ट्रैक्टर से टकराकर स्कूल वैन पलटी, बच्चों समेत टीचर घायल, ईलाज जारी

(हेमन्त पटेल) : जांजगीर चांपा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूली वैन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे वैन पलट गई। हादसे के वक्त वैन में सरस्वती ज्ञान मंदिर कुथुर के 15 से अधिक बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे।

Advertisement

हादसे में नर्सरी, पहली और छठवीं कक्षा के बच्चे समेत 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई बच्चों के सिर में चोट आई है, जबकि कुछ के हाथ-पैर भी जख्मी हुए हैं। एक महिला शिक्षिका के कंधे में गंभीर चोट बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

बच्चे मुड़पार गांव से कुथुर स्कूल जा रहे थे। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर के नहीं आने पर वैन को प्रिंसिपल खुद चला रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button