जांजगीर-चाम्पा

ओवरब्रिज पर भीषण टक्कर, बाइक ब्रिज से नीचे गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल….

जांजगीर-चाम्पा में रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार की तेज रफ्तार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक ब्रिज से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जैजैपुर के कृषि विभाग में पदस्थ अधिकारी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ जांजगीर अस्पताल आए थे। लौटते समय ओवरब्रिज पर उनकी कार और सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और ब्रिज के नीचे गिर पड़ी। वहीं बाइक सवार युवक ब्रिज की दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है और टक्कर के बाद उसका एक पहिया उखड़कर अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button