जांजगीर-चाम्पा

दुकानों में हो रही चोरियों का खुलासा, 3 लाख नगद और सोना–चांदी बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही चोरियों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कस्तूरी ट्रेडर्स सहित कई दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं।

Advertisement

अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के मामले में थाना अकलतरा और सायबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और 28 चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो भी जब्त किया गया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में—

  1. सुभाष रगड़े,
  2. अफरोज़ खान,
  3. राजेश रगड़े,
  4. अनिल साहू शामिल हैं।

मुख्य आरोपी किशन कश्यप और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कस्तूरी ट्रेडर्स में चोरी की वारदात आरोपी किशन कश्यप की अंदरूनी जानकारी के आधार पर की गई थी। किशन पहले पीड़ित के घर में पुताई का काम कर चुका था और दुकान की पूरी लोकेशन से वाकिफ था। आरोपी आधी रात को सुनसान देखकर सब्बल की मदद से ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी–जेवरात लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद आरोपियों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ब्लैकमेलिंग का भी मामला सामने आया। पुलिस ने अफरोज़ खान के ऑटो और घर से ज्वेलरी, नकदी और चांदी के सिक्के बरामद किए।

इसके अलावा मां मोबाइल और साई डेली नीड्स में 24 और 25 नवंबर की रात हुई चोरी भी इन्हीं आरोपियों द्वारा की गई थी। इन दुकानों से चोरी की गई नकदी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

अकलतरा में हुई चोरियों का खुलासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और SDOP, थाना अकलतरा तथा सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से संभव हुआ। टीम में निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button