देश

UPDATE : गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही जगह एक साथ 8 दिसंबर को होगी मतगणना…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बाद अब चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों की भी घोषणा कर दी है। गुजरात में मतदान दो चरणों में, 1 दिसंबर और 5 दिसंबर होगा‌। जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ 8 दिसंबर को जाएगी। इसी दिन अर्थात 8 दिसंबर को ही दोनों ही प्रदेशों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के प्रणाम एक साथ आएंगे। फिर से बता दें कि आज चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा के चुनाव की घोषणा कर दी है। दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

ठीक इसी तरह हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा का काम यहां भी गुजरात के साथ ही अर्थात 8 दिसंबर को होगा। काबिले गौर है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं जबकि गुजरात मे विधानसभा 182 सीटें हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button