देश

कोरोना : देश में लगातार दूसरे दिन मिले 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मरीज…..

देश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। तीसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिल रहे हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों ने किसी नई लहर की आशंका से इनकार किया है। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी।

दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले। हालांकि, गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं। गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button