देश

सेना के जवानों में विवाद के बाद चली गोली, दो की मौत…..

(शशि कोन्हेर) : जिला पुंछ के सुरनकोट से एक बड़ी घटना की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सुरनकोट में सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की एक बटालियन में तैनात जवानों में किसी बात पर विवाद छिड़ गया, जिसके बाद वहां गोलियां भी चली।

इस घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरनकोट पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूछताछ की जा रही है।

ये जवान टेरिटोरियल बटालियन के बताए जा रहे हैं। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है। घटना की पूर्ण जानकारी मिलते ही साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button