देश

कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह, भाजपा में हुए शामिल…कांग्रेस नेताओं ने कहा..डरपोक हैं वो..!

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। उन्होंने बकायदा, ट्वीट कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। भाजपा में शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा कि, ‘यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है, मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान के लिए तत्पर हूं’।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया भी आई है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘उनका जाना निराशाजनक है. इंचार्ज आते-जाते रहते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने काफी सोचने के बाद ही फैसला लिया होगा, हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। हम मरते दम तक यहीं रहेंगे. हमें लगता है उनका फैसला गलत है।

आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, ‘यह लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है, इसके लिए मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने आरपीएन सिंह को डरपोक कहते हुए कहा कि, इस लड़ाई में डरपोक नहीं लड़ सकते, कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, वह बहादुरी से ही लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है और प्रियंका गांधी जी ने कहा है कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button