छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कांग्रेसजनों ने  मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) ने 27 मई को नेहरू चौक में भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता, प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि मनाई और उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा पण्डित नेहरू  ने धर्म निरपेक्षता, सम्प्रभुता ,और लोक तांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ करने ,देश का विकास योजनाबध्द करने के साथ साथ आत्म सम्मान को अक्षुण्य रखते हुए विश्व मे शांति के लिए पंचशील और गुट निरपेक्ष जैसे सिद्धान्तों को प्रतिपादित किया जिसके  कारण पण्डित नेहरू को राष्ट्र निर्माता कहा गया।

Advertisement


महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पण्डित नेहरू कम संसाधन में बड़ा विज़न लेकर आगे बढ़े और कृषि के लिए बांध ,बड़ी बड़ी परियोजनाएं स्थापित की,आर्थिक विकास और क्रियान्वयन के लिए पंचवर्षीय योजना आयोग का गठन किया,शिक्षा के लिए पांच आईआईटी , 40 से अधिक विश्वविद्यालय खोले।

Advertisement


संयोजक ज़फर अली, चन्र्द प्रकाश बाजपेई, अभय नारायण राय,एसएल रात्रे ने कहा कि नेहरू जी के जीवन को तीन खण्डों में देखा जा सकता है ,पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा, आजदी के लिए संघर्ष और प्रधानमंत्री के रूप में ।
पण्डित नेहरू जी का प्रारंभिक जीवन उथल पुथल से भरा हुआ है ,प्रारम्भिक शिक्षा घर मे और फिर ब्रिटेन से उच्च शिक्षा ,ग्रहण की ,वकालत में मन नही लगा तो आंदोलन में कूद पड़े और होमरूल आंदोलन से जुड़े पर गांधीजी के सम्पर्क में आते ही कांग्रेस में आ गए

गांधीजी के सभी आंदोलनों में भाग लिए और लगभग 9 वर्ष जेल में बंद रहे,पूर्ण स्वतंत्रता की मांग, लाहौर में तिरंगा फहराना,6 बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे ,नेहरू जी गांधीजी के कहने पर विदेशी वस्त्रो का त्याग कर खादी पहनना शुरू किए,और देश के प्रथम अंतरिम और पूर्ण कालिक प्रधानमंत्री बने , और देश के विकास के लिए अनेक योजनाओ को लागू किये ।


कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव, विधायक शैलेष पांडेय, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, अरपा बेसिन उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, संयोजक ज़फर अली, एसएल रात्रे आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button