बिलासपुर

आगामी विधानसभा चुनाव में 75 सीटों पर जीतेगी कांग्रेस- मोहन मरकाम

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ने पत्रकारों से सवाल-जवाब के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि चुनाव करीब आते ही भारतीय जनता पार्टी नेताओं को राम की याद आ जाती है।

सवाल जवाब के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 में हम 75 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने संगठन में किसी प्रकार का खींचतान से इनकार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में विस्फोटक स्थिति है। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है बीच में ही पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष बदल दिया।

भाजपा में पिछले 4 सालों में 3 प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निराशा के दौर से गुजर रहे हैं।

मरकाम ने कहा भाजपा में हर कोई नेता बड़ा बनने का प्रयास कर रहा है।भाजपा में कोई एक दूसरे को सपोर्ट नहीं करता। सच तो यह है कि भाजपा के लोग निराशा और हताशा के दौर से गुजर रहे है।उन्होने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संगठन और सत्ता के तालमेल के साथ आगे जा रही है। हम एकजुटता के साथ आगे जाएंगे। 2023 में हमें जनता का जनादेश हमें मिलेगा।

भाजपा के केंद्रीय नेताओं के दौरे के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा भाजपा के लोग साढ़े 4 साल से बिल में छिपे हुए थे। अब कुकुरमुत्ते की तरह भाजपा नेता बिल से बाहर निकल रहे हैं।यहां की जनता समझ गई है। जब चुनाव नजदीक आता है भाजपा के लोग निकलते हैं।जनता के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार या लेना देना नहीं है।

मोहन मरकाम ने कहा काग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है।हम लोग अपनी बात अपने नेता के पास संगठन के पास खुलकर कह सकते हैं।भाजपा में हम दो हमारे दो की सरकार है। मोदी और शाह जो बोलते हैं वही होता है।कांग्रेस में छोटे स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी बात रखता है। यहां आंतरिक लोकतंत्र है।

चुनाव आते ही राम की याद— कांग्रेस पार्टी भगवान राम का हमेशा सम्मान करती है। भगवान राम हमारे पूजनीय है।भाजपा में राम नाम जपना पराया माल अपना की स्थिति है।जब- जब चुनाव आता है भाजपा राम को याद करती है।चुनाव खत्म होने के बाद भूल जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button