देश

10 लाख बूथ तक, राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएगी कांग्रेस

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के साथ ही एक ऐसा प्लान बना रही है जिससे उसके नेता राहुल गांधी का संदेश देश के हर बूथ और यूथ तक पहुंचे।कांग्रेस की महत्वकांक्षी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समापन की ओर बढ़ रही है।

इधर राहुल गांधी खुद को एक ऐसे नेता के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं, जो समानता, न्याय और समृद्धि के इर्द-गिर्द बुने राजनीतिक एजेंडे के साथ देश में निराशा की भावना को समाप्त करेगा। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी।

राहुल गांधी की सोच को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 मार्च तक चलेगा।

इस नई योजना के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी नफरत, बेरोजगारी, मंहगाई और आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर चिट्ठी लिखी है। उनका संदेश 26 जनवरी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचाया जाएगा। पत्र में राहुल ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय विकल्प के रूप में पेश किया है। राहुग गांधी के संदेश को भारत के छह लाख गांवों में 10 लाख बूथ तक पहुंचाने का प्लान है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button