देश

अध्यादेश पर आप का साथ नहीं देगी कांग्रेस….मीटिंग में नेताओं की हाईकमान से दोटूक

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) का साथ देने पर आज अपना रुख लगभग साफ कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई बैठक में उनसे अध्यादेश पर AAP का साथ नहीं की बात कही है। खड़गे के साथ दिल्ली और पंजाब के कांग्रेस नेताओं की बैठक में दिल्ली के नेताओं ने एकसुर में उनसे कहा कि दिल्ली में ‘आप’ से कोई गठबंधन नहीं होना चाहिए।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेताओं ने उनसे यह भी कहा कि दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर पार्टी को अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े नहीं दिखना चाहिए। हालांकि, नेताओं ने अंतिम निर्णय लेने के लिए इसे आलाकमान पर छोड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि, केन्द्र सरकार ने 19 मई को ‘दानिक्स’ कैडर के ‘ग्रुप-ए’ अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए ‘राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण’ गठित करने के उद्देश्य से एक अध्यादेश जारी किया था, जिसे आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सेवाओं के नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरुद्ध बता रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि अध्यादेश जारी किए जाने से महज एक सप्ताह पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था।

Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश का विरोध करने के लिए सभी गैर भाजपाई दलों से समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के नेता राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की ओर से अब तक उन्हें वक्त नहीं दिया है। हालांकि, केजरीवाल ने इस मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) समेत कई दलों का साथ मिल गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button