छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जनता का आर्शीवाद कांग्रेस को मिलेगा – मोहन मरकाम

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में जाने के लिये पूरी तरह से तैयार है। श्री मरकाम ने कहा… पिछले 4 उपचुनावों के समान भानुप्रतापपुर का उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। उसे क्षेत्र की जनता भाजपा को इस बार भी नकारेगी।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार के चार साल के विकास कार्यो और सरकार द्वारा बनाई गयी जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके जमीनी स्तर पर करवाये जा रहे क्रियान्वयन के आधार पर चुनाव में जायेगी। पूर्व विधायक स्व. मनोज मंडावी की भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्षो से रही सक्रियता तथा उनका वहां के मतदाताओं से जीवंत संपर्क का लाभ भी कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

स्व. मनोज मंडावी क्षेत्र के विकास के पूरी तरह समर्पित थे, उनका निधन क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। वहां के मतदाता स्व. मंडावी को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे। ताकि क्षेत्र के विकास का जो सपना स्व. मनोज मंडावी ने देखा था उसे पूरा किया जा सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button