रायपुर

राज्यपाल की नियुक्तियों पर कांग्रेस का त़ज..फिर ठगे गये डॉक्टर रमन सिंह…राज्यपाल की नियुक्ति में भी नही मिला स्थान

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – राज्यपाल की नियुक्ति में भी पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को स्थान नहीं मिलने पर कांग्रेस ने तंज कसा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल बनने का सपना संजोए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राज्यपाल की नियुक्ति में भी स्थान नहीं मिलना, इस बात का साफ साफ इशारा है कि भाजपा अपने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से पिंड छुड़ा रही है इसीलिए राज्य में भी उनसे किनारा किया जा रहा है और केंद्र में भी उनको अवसर नहीं दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लगातार राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी की पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को राज्य की राजनीति से बाहर करने के लिए किसी प्रदेश में राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। और रमन सिंह के समर्थक भी इसमें खुशी जाहिर कर रहे थे। अब राज्यपाल की नियुक्ति की सूची के बाद ही स्पष्ट हो गया है कि एक बार और डॉक्टर रमन सिंह ठगी के शिकार हो गये हैं। पहले ही भाजपा की राज्य इकाई डॉ रमन सिंह को चेहरा मानने से इनकार कर चुकी है। अब तो ऐसा लगता है कि केंद्र संगठन के प्रमुख लोग डॉ रमन सिंह को राजनीति का डूबता हुआ सूरज मानकर चल रहे हैं और उससे दूरी बना रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button