छत्तीसगढ़

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में गांधी प्रतिमा पर 26 मार्च रविवार को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 26 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे ,गांधी प्रतिमा के सामने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष श्री राहुल गांधी  की लोक सभा सदस्यता को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा षड्यंत्र पूर्वक समाप्त करने एवं लोक तंत्र में जनता की आवाज को दबाने के विरोध में ” सत्याग्रह किया जाएगा। ,”

Advertisement
Advertisement


इस “सत्याग्रह”” में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन ,विकास एवं श्रम मंत्री माननीय डॉ शिव डहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

Advertisement

रविवार को प्रस्तावित इस सत्याग्रह में प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय सचिव, विधायक, निगम,मण्डल,बोर्ड,आयोग, अपैक्स बैंक, ज़िला सहकारी बैंक के पदाधिकरी, महापौर, ज़िला पंचायत ,अध्यक्ष, अरपा बेसिन प्राधिकरण,मंडी के पदाधिकारी,ज़िला कांग्रेस कमेटी,शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,  पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,निर्वाचित जन प्रतिनिधि, ज़िला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,एमआईसी सदस्य, पार्षद गण, एल्डरमेन, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के निर्वाचित प्रतिनीधिगण,सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,आईटी सेल-सोशल मीडिया के पदाधिकारी सहित मोर्चा,विभाग,प्रकोष्ठ  व अन्य अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन ,कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे है।

Advertisement

शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष क्रमशः श्री विजय पांडे और श्री विजय केसरवानी ने सभी कांग्रेसजनों से इसे धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button