छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता ने नाबालिक के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म…कहां गुम हैं राहुल प्रियंका, छत्तीसगढ़ आकर मोर्चा खोलें- भाजपा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। भाजपा की वरिष्ठ नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने वैकुंठपुर चिरमिरी क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य लोगों द्वारा नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे छत्तीसगढ़ आएं और सरगुजा अंचल में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले अपनी पार्टी के संस्कारी युवा अध्यक्ष के कारनामे के विरुद्ध मोर्चा खोले।

Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि प्रियंका और राहुल यूपी की किसी घटना पर दहाड़ें मारकर विलाप करना अपना राजनीतिक धर्म समझते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में हर रोज औसतन आठ दुष्कर्म की वारदातों पर उनकी चेतना नहीं जागती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कानून व्यवस्था की दुहाई देते हुए यूपी की बात करते हैं तो वे यह स्पष्ट करें कि क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता जो कर रहे हैं और जिस तरह राज्य में मासूम बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक से सामूहिक दुष्कर्म हो रहा है, क्या वे ऐसा ही लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि..वे बतायें कि यह कौन सा कानून का राज है? यह तो कांग्रेस का जंगल राज है। जिसमें सत्ता के संरक्षण में सत्तारूढ़ दल के लोग नाबालिग के साथ इस तरह के अक्षम्य और घृणित अपराध कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button