बिलासपुर

कांग्रेस को लगा झटका….झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास नारायण भाजपा में हुए शामिल, मस्तूरी में डॉ. बांधी ने दिलाई सदस्यता



बिलासपुर – विधानसभा चुनाव 2023 के ठीक पहले सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास नारायण मनहर ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया है। मस्तूरी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास नारायण मनहर ने सुनील मनहर, दुलार कुमार मेहर , मनोज कुमार मेहर, सीटू राम, अजय, लखमीचंद , मनराखन, वीरू कुमार , लोकेश , विश्वनाथ मेहर आदि के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी की नीतियो से ही प्रभावित होकर उन्होंने और उनके साथियों ने भाजपा की सदस्यता ली है । उन्होंने कहा की उनके और उनके साथियों के भाजपा प्रवेश से मस्तूरी विधानसभा के मल्हार मंडल, खासकर बिनौरी डीह के आसपास कांग्रेस को गहरा झटका लगेगा । आमतौर पर माना जाता है कि मल्हार मंडल में भारतीय जनता पार्टी अपेक्षाकृत कुछ कमजोर है लेकिन यहां अब व्यास नारायण मनहर और उनके समाज के कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश से यहां भी भाजपा की स्थिति मजबूत हो रही है । खासकर अनुसूचित जाति वर्ग के वोट का जो ध्रुवीकरण यहां बन रहा था उसमें बड़ा फर्क पड़ेगा और दावा किया जा रहा है कि भाजपा यहां से भी इस बार लीड बनाएगी।

Advertisement

इधर व्यास नारायण मनहर और उनके साथियों के भाजपा प्रवेश पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णमूर्ति बांधी ने हर्ष जताते हुए उनका स्वागत किया। शनिवार को व्यास नारायण मनहर और उनके करीब दर्शन पर साथियों को भाजपा पटकू पहना कर उन्हें भाजपा की सदस्यता प्रदान की गई। इधर एक साथ पार्टी के दर्जन भट्ट कार्यकर्ताओ के भाजपा प्रदेश से कांग्रेस में हलचल मच गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button