बिलासपुर

कलेक्टर का जनचौपाल स्थगित….

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – तीसरी लहर के दौरान बढ़े कोरोना के मरीज़ों को देखते हुए जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने साप्ताहिक जन चौपाल को स्थगित कर दिया है। प्रत्येक मंगलवार को जिले के लोगों की समस्याओं को सुनने मुख्यालय में जन चौपाल लगाया जाता था, जिसमें स्वयं कलेक्टर लोगों की समस्याओं को सुनते थे और उनका निराकरण संबंधित विभागों के जरिए कराते थे। कई समस्याओं को तो तत्काल समाधान कर देते थे, कुछ समस्याओं के लिए विभागीय अधिकारी प्रयास करते थे। कोविड-19 के कारण एक बार फिर से से स्थगित किया गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद इसे फिर से शुरू किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button