देश

CM हेमंत सोरेन की खुली चुनौती, झारखंड में हो सकता है बड़ा धमाका BJP-JMM में बड़े टकराव के आसार

(शशि कोन्हेर) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के बाद तेवर कड़े कर लिए हैं। वे चुनौती देने की मुद्रा में हैं और उसी अंदाज में विरोधियों पर पलटवार की भी तैयारी है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्पष्ट कहा है कि अगर सरकार के साथ साजिश हुई तो छोड़ेंगे नहीं।

Advertisement

गुरुवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थकों की जुटी भीड़ का भी अंदाज तल्ख है। मोर्चा के निशाने पर केंद्रीय एजेंसियां, राज्यपाल और भाजपा है। समर्थकों को इसके खिलाफ आंदोलन आरंभ करने का निर्देश दिया गया है। इसकी शुरूआत शनिवार, पांच नवंबर से होगी।

Advertisement
Advertisement

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह सिलसिला आने वाले दिनों में तेज होगा। सहयोगी दल कांग्रेस ने भी प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ प्रदर्शन में शामिल हों।

Advertisement

उधर प्रदेश भाजपा की भी पलटवार की तैयारी है। भाजपा ने सात नवंबर से प्रखंड मुख्यालयों से आंदोलन आरंभ करने की घोषणा की है। परस्पर शक्ति प्रदर्शन की इस कवायद से राजनीतिक टकराव की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है।

Advertisement

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजधानी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय और राजभवन की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थानों पर निशाना साधने की कोशिशों का विरोध किया है।

पक्ष विपक्ष के अपने-अपने मुद्दे

आंदोलन के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष के अपने-अपने मुद्दे हैं। भाजपा, ईडी और राजभवन के खिलाफ आंदोलन का आह्वान कर सत्तापक्ष की तैयारी राजनीतिक विरोधियों को जवाब देने के साथ-साथ शक्ति प्रदर्शन करने की है। उधर भाजपा ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए घेराबंदी तेज की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button