रायगढ़

जगमग दीप के साथ सीएम भूपेश बघेल ने की, केलो मैय्या की महाआरती….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ में केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाकर गोधन समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर गोबर से बने रंग-बिरंगे दिए से दीपदान किया।

Advertisement
Advertisement


जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती की भव्यता ने बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। ऐसा लग रहा था मानो गंगा मैया साक्षात् रायगढ़ की धरती पर उतर कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हो। इस अवसर पर केलो मैय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गुंजायमान हो गया और महौल भक्तिमय हुआ।

Advertisement


इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापित श्री जयंत ठेठवार भी महाआरती में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button