छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का किया शुभारंभ, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने खैरागढ़वासियों की तरफ से जताया मुख्यमंत्री का आभार

Advertisement

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का शुभारंभ किया। इस गरिमामय ऐतिहासिक पल में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जनता ने मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

Advertisement
Advertisement


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को नए जिले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और आज दीपावली त्यौहार जैसा माहौल है। यहाँ की जनता ने आत्मीय स्वागत किया है। सबके चेहरे में प्रसन्नता और खुशहाली है। इस खुशी में इंद्र देव भी पानी बरसा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि नवा जिला बने म कइसन लगत हे, जनता ने उत्साह से आवाज लगाई, बहुत बढ़िया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह कर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा की थी और आज अपना वादा पूरा किया। पौने चार साल में हमारी सरकार ने मजदूर, किसान, वनवासी, व्यापारी, युवा वर्ग, महिला वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर ऊठाने का कार्य किया है। हमारी सरकार श्रम और मेहनत का सम्मान कर रही है। रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। 65 लाख गरीब परिवार को एक रुपए किलो में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। हाफ बिल योजना लागू की गई है। 4 वर्ष में 6 जिले 85 तहसीलें बनाये हैं ताकि जनता और प्रशासन के बीच दूरी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीत नगरी यहाँ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की शाखा के रूप में बस्तर एवं सरगुजा में महाविद्यालय खोलेंगे। शासन प्रदेश के जनसामान्य की आय में वृद्धि की दिशा में कार्य कर रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। वन अधिकार पट्टा, सामुदायिक वन अधिकार पट्टा देश भर में प्रदेश में सर्वाधिक दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे और जनता को धन्यवाद दिया।

Advertisement

प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि : राज्य सरकार आम जनता के हित और जीवन स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर रही है। श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व हमने चुनाव से पहले ही कहा था कि खैरागढ़ को जिला बनाया जाएगा, जिस पर हमारे मुख्यमंत्री जी ने अमल करते हुए आज जनता को किया हुआ अपना वादा पूरा किया। मैं खैरागढ़ को जिला का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisement

आपको बता दे कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव के पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की थी, कांग्रेस ने खैरागढ़ चुनाव कैबिनेट मंत्री व खैरागढ़ के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में लड़ा और कांग्रेस का परचम लहराया, कांग्रेस ने जो कहा सो किया, आज खैरागढ़-गंडई-छुईखदान को जिले का दर्जा मिला।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button