देश

सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, ईडी दफ्तर तक कर रहे थे पैदल मार्च

नई दिल्लीकांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस मुख्यालय से ED दफ्तर तक पैदल मार्च कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि ED दफ्तर के सामने पहुंचने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें कहा कि आपको डिटेन किया जाता है। सीएम ने कहा कि सेंट्रल एजेंसीज का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं। सोनिया गांधी जब ईडी के सामने पेश होंगी, तब इस से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कितनी भी दिल्ली पुलिस बैरिकेडिंग कर ले, कितना भी प्रयास करके देख ले। सत्य को जीत होगी। कानून का राज कहां है। ताना शाही हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button