छत्तीसगढ़बिलासपुर

गैस सिलेंडरों के बढ़ती कीमतों पर नगर विधायक शैलेष पांडेय का केंद्र सरकार पर तंज, कहा : टैक्स प्रेमी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(शशि कोन्हेर) : केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को महंगाई से राहत देने के उपाय किए थे। लेकिन मोदी सरकार आम लोगों को जानबूझकर संकट में डाल रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 414 रुपए थी। सब्सिडी भी दी जा रही थी। आज एक सिलेंडर की कीमत एक हजार से उपर चली गई है और इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि ‘शून्य’ की गई है।‘

Advertisement

नगर विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने देश के आम आदमी को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सुरक्षा उपाय किये गए थे। लेकिन मोदी सरकार ने जन सामान्य के इस सुरक्षा कवच को खत्म किया है। इसका परिणाम है कि लाखों भारतीय परिवार आज अत्याधिक महंगाई, बेरोजगारी से जुझ रहा है।

Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडरों में की बढ़ोतरी है। मोदी सरकार की लूट नीति ने आम आदमी के रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। मंहगाई से त्रस्त जनता नरेन्द्र मोदी के पुराने जुमलों को याद कर रही है। नगर विधायक शैलेष पांडेय ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सबके किचन में हीं क्यों, जिन्दगी में हीं आग लगा दी है। एक तो नौकरी नहीं, व्यापार चौपट, आमजन जीविका के लिए संघर्षरत है। उपर से दाल, सब्जी, खाने के तेल से लेकर रसोई गैस तक इतना महंगा किया गया है कि आम आदमी त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। पेट्रोलियम के प्रोडक्ट भी आसमान छू रहे हैं। इसलिए माल ढुलाई कई गुना मंहगा हो चुका है, जिस कारण तमाम चीजों के दाम बढ़ गए हैं।

Advertisement

देश के लाखों लोगों की मेहनत और पसीने से तैयार की गयी सरकारी कंपनियों को कोड़ियों के दाम में बेच रहे हैं। केन्द्र सरकार का एक ही मूलमंत्र है मंहगाई बढ़ाते जाओ। केन्द्र सरकार से हमारी मांग है कि आम आदमी के तकलीफों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेन्डर में की गयी वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button