देश

चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के एक 17 वर्षीय किशोर का किया अपहरण…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : इटानगर – अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाव का एक दावा सामने आया है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि चीनी सेना पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले के एक 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया है। तापिर गाव ने अपने ट्वीट में कहा है कि पीएलए की कैद से किसी तरह बचकर आए एक अन्‍य लड़के ने इस अपहरण की जानकारी अधिकारियों को दी। सांसद गाव ने आगे कहा है कि पीएलए द्वारा भारतीय किशोर के अपहरण के बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एन प्रमाणिक को सूचित कर दिया गया है। साथ ही सरकारी एजेंसियों से भारतीय किशोरा की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने की गुजारिश की गई है।

Advertisement
Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र के भीतर से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया। स्थानीय भाजपा सांसद तापिर गाव ने बुधवार को यह सनसनीखेज जानकारी दी। गाव ने कहा कि किशोर की पहचान मिराम टैरोन के रूप में की गई है। चीनी सैनिकों ने मंगलवार को सियुंगला क्षेत्र के लुंगटा जोर इलाके से उसे अगवा किया। गाव ने लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जाइरो से फोन पर बताया कि इस वारदात के समय भागने में सफल रहे टैरोन के दोस्त जानी यायिंग ने अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया।

Advertisement

ये दोनों किशोर स्थानीय शिकारी हैं और जिदो गांव के रहने वाले हैं। सांसद ने कहा कि घटना उस जगह के पास हुई जहां से त्सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत की सीमा में प्रवेश करती है। त्सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। इससे पहले, गाव ने ट्वीट किया था कि चीनी सेना ने जिदो गांव के मिराम टैरोन का 18 जनवरी को भारतीय क्षेत्र लुंगटा जोर से अपहरण कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button