छत्तीसगढ़

यहाँ होगा मुख्यमंत्री का अस्थायी निवास, निवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा….

Advertisement

रायपुर :  नये मुख्यमंत्री के नाम से सस्पेंस कुछ देर में खत्म हो जायेगा। भाजपा दफ्तार में अभी नये विधायकों के साथ पर्यवेक्षक लंच कर रहे हैं। लंच के बाद करीब 2 बजे से विधायक दल की बैठक होगी। बैठक करीब डेढ़ से 2 घंटे चलेगी।

Advertisement
Advertisement

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता मुताबिक पर्यवेक्षक अपने साथ पार्टी की तरफ से तय किये गये नाम को लेकर आये हैं, जिसे विधायक दल की बैठक में रखा जायेगा और फिर उन नाम पर विधायकों से राय पूछी जायेगी। हालांकि नाम का ऐलान रायपुर में ही होगा या फिर दिल्ली में इसे लेकर पार्टी के शीर्ष नेता भी पसोपेश में हैं।

Advertisement

इधर रायपुर के पहुना स्टेट गेस्ट हाउस में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी यहां तैनात किये गये हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तय होते ही पहुना ही मुख्यमंत्री का अस्थायी निवास बन जायेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री निवास में तुरंत ही नव निर्वाचित मुख्यमंत्री नहीं जायेंगे। 2018 में भी पहुना ही मुख्यमंत्री का अस्थायी निवास स्थान था। यहां पिछली बार भूपेश बघेल ने करीब 1 महीने तक रूककर सरकार चलायी थी।

इधर पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा से जब मुख्यमंत्री के संदर्भ में पूछा गया, तो अर्जुन मुंडा ने कहा कि अभी इंतजार कीजिये, जनता इंतजार कर रही है, आपलोग भी इंतजार कीजिये। हालांकि भाजपा दफ्तर में कोई भी नेता मुख्यमंत्री के नाम पर बोलने से बचता रहा। अधिकांश लोगों ने संगठन के फैसले को मानने की बात कही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button