छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री पहुचे गुरुघासीदास विवि, जयंती और कुल उत्सव मे हुए शामिल….

(आशीष मौर्य के साथ सतीश साहू) : बिलासपुर : सूबे के सीएम विष्णुदेव साय आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुल उत्सव और गुरुघासीदास जयंती के कार्यक्रम में सीएम शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने संत गुरुघासीदास के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गुरु घासीदास सतनाम पंथ के प्रवर्तक पुस्तिका का भी विमोचन किया।

मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि, संत गुरु घासीदास के उपदेश का पालन करते हुए आगे बढ़ना ही कार्यक्रम की सार्थकता है। संत बाबा घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का संदेश विश्व को दिया है।

आगे सीएम साय ने कहा कि सौभाग्य है, उस महान संत के नाम से प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय है। विवि से बेहतर शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्त निकलें।

आगे सीएम ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में बनवासी कल्याण आश्रम का कार्यकता और किसान का बेटा प्रदेश का मुखिया, सरकार का मुखिया बना है। सबके साथ और आशीर्वाद के साथ मोदी जी के इस विश्वास पर काम करना है और प्रदेश को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला सहित यूनिवर्सिटी के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button