छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने की घोषणा..बिलासपुर समेत सभी नगर निगमों को मिलेंगे 140 करोड़, नगर पंचायतों को तीन करोड़ और नगर पालिकाओं को 5 करोड़ रुपए मिलेंगे.. महापौर और पार्षदों का मानदेय दोगुना हुआ, शहर विधायक शैलेश पांडे ने किया स्वागत

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की जाएगी।

👉🏻स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की घोषणा।

👉🏻 प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने तीन बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का खिताब हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महापौरों, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है।

👉🏻मुख्यमंत्री ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को भी डेढ़ गुना करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button