छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : मौसम अलर्ट: प्रदेश में कहां-कहां हो सकती है फिर से बारिश!!

Advertisement

(दिलीप जगवानी) : राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाको में पिछले 3 दिनों से हल्के बादल छाए हुए हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिल रही है। कई जगह रिमझिम बारिश भी हुई है। वातावरण में उमस और गर्मी से लोगो का हाल बेहाल है।

Advertisement
Advertisement


वही मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा की संभावना हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच पी चंद्रा का कहना है कि बुधवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। श्री चंद्रा ने बताया कि भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यता सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
 
21 सितंबर तक हुई यहां इतनी वर्षा के आकड़े

Advertisement

 
प्रदेश के बालोद जिले में 889.3 मिलीमीटर, बलौदा बाजार जिले में 918.8 मिलीमीटर, बलरामपुर जिले में 1022.8 मिलीमीटर, बस्तर जिले में 1038.3 मिलीमीटर, बेमेतरा जिले में 1119 मिलीमीटर, बीजापुर जिले में 1160.4 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले में 1175.8 किलोमीटर, दंतेवाड़ा जिले में 1109.8 मिलीमीटर, धमतरी जिले में 913 मिलीमीटर, दुर्ग जिले में 970.1 मिलीमीटर, गरियाबंद जिले में 1011.9 मिलीमीटर, जांजगीर जिले में 1086.4 मिलीमीटर, जसपुर जिले में 1047.9 मिलीमीटर, कवर्धा जिले में 932.9 मिलीमीटर, कांकेर जिले में 985.4 मिलीमीटर, कोंडागांव जिले में 1038.4 मिलीमीटर, कोरबा जिले में 1341.5 मिलीमीटर, कोरिया जिले में 1029 मिलीमीटर, महासमुंद जिले में 883.8 मिलीमीटर, मुंगेली जिले में 1014 में मिलीमीटर, नारायणपुर जिले में 1206.4 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 907.3 मिलीमीटर, रायपुर जिले में 851.7 मिलीमीटर, राजनांदगांव जिले में 975.9 मिलीमीटर, सुकमा जिले में 1489 मिलीमीटर, सूरजपुर जिले में 1252.5 मिलीमीटर और सरगुजा जिले में 893.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button