छत्तीसगढ़

VIDEO : प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक राजनांदगांव में शुरू हुई

(शशि कोन्हेर) : कल राजनांदगांव में हुई छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद आज दूसरे दिन राजनांदगांव में ही प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर और सह प्रभारी श्री नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कुछ देर पहले ही शुरू हुई है। वंदे मातरम के गान और भारत माता की जयकारों के साथ भारत माता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुआत हुई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर सह प्रभारी नवीन नितीन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री पवन साय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले शहीद भाजपा के तमाम प्रदेश पदाधिकारी मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button