देश

बुजुर्गों के लिए केंद्र सरकार हुई बेरहम, रेल मंत्री हुए निर्मम….

(शशि कोन्हेर) : आज 21 मार्च 2022 को लोकसभा के अंदर एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय रेल मंत्री ने घोषणा की कोविड-19 के पीरियड से सीनियर सिटीजंस लोगों को जो 40 से 50% की राशि टिकट में जो छूट दी जा रही थी इसे बंद कर दिया गया है वह आगे भी जारी रहेगा यानी कि सीनियर सिटीजंस लोगों को टिकट में कोई छूट बहाल नहीं की जा रही है.. रेल मंत्री वैष्णव का स्पष्ट कहना था कि सीनियर सिटीजन के लोगों को दी जाने वाली छूट से रेलवे को 1600 करोड़ों रुपए का प्रतिवर्ष घाटा हो रहा था…

और कहां-कहां घाटा हो रहा है भारत सरकार के विभिन्न विभागों में और वह क्यों हो रहा है जरा रेल मंत्री को और भारत सरकार को उसके बारे में भी देश की 140 करोड़ जनता को बताना चाहिए…यह देश की जागरूक जनता है सब जानती है…?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button