देश

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी PLC का 19 सितंबर को BJP में होगा विलय, भाजपा दिग्गजों से बैठक करेंगे पूर्व सीएम


(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह इसकी घोषणा करेंगे। कैप्टन शनिवार शाम या रविवार को दिल्ली जाकर इस संदर्भ में भाजपा नेताओं से बैठक कर सकते हैं।

Advertisement

कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। इसके बाद भाजपा के साथ मिलकर 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में पीएलसी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। यहां तक कि कैप्टन को भी हार का मुंह देखना पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। चुनावों के बाद से कैप्टन की पार्टी की गतिविधियां पूरी तरह से ठप हैं। बहरहाल, यदि कैप्टन की पार्टी का भाजपा में विलय होता है तो पार्टी का कुनबा बढ़ जाएगा। राज्य के कई दिग्गज भाजपाई बन जाएंगे।

Advertisement

बता दें, पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ। पार्टी ने पंजाब की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को सौंप दी। सिद्धू अपनी ही कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर आक्रामक रहे। कई बार वह कैप्टन से सीधे सवाल करते नजर आए। इससे कैप्टन अमरिंदर सिंह असहज हो गए। आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद छोड़ना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button