रायपुर

मेफेयर रिजॉर्ट का घेराव कर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा…..

Advertisement


Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेफेयर रिजॉर्ट का घेराव कर दिया। वे झारखंड से रायपुर आए विधायकों का विरोध कर रहे थे।पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू मेफेयर रिजॉर्ट के दूसरे गेट से अपनी कार लेकर अंदर जाने लगे। इतने में पुलिस ने उन्हें रोका।अमित साहू के समर्थक पुलिस से भिड़ गए। साहू की कार गेट के बाहर खड़ी थी और पुलिस के साथ कार्यकर्ता धक्का-मुक्की कर रहे थे।

Advertisement


बवाल बढ़ता देख पुलिस ने भी मेफेयर रिजॉर्ट के अंदर मौजूद अपनी कार को अमित साहू की कार के सामने खड़ा कर दिया। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड हटाकर गेट के भीतर जाने लगे। कुछ देर चली धक्का-मुक्की के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता मेफेयर कि दूसरे गेट पर पहुंच गए।
रिजॉर्ट के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। अमित साहू अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे, नेताओं ने अपने हाथ में अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है लिखा पोस्टर थाम रखा था। झारखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड का दोष भाजपा के नेता यहां आए झारखंड के कांग्रेस विधायकों पर थोपते दिखे।

Advertisement


दरअसल, झारखंड में हुए अंकिता हत्याकांड मामले का विरोध करते हुए भाजयुमो नेताओं ने रायपुर में ठहरे हुए झारखंड के विधायकों का विरोध किया। मेफेयर रिजॉर्ट के बाहर करीब 2 घंटे तक जबरदस्त हंगामा चलता रहा। रायपुर ग्रामीण एसपी कीर्तन राठोर अपनी टीम के साथ तैनात थे। इसके बाद एक बस में कार्यकर्ताओं को भरकर पुलिस मेफेयर से दूर ले गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button