देश

बस खाई में गिरी..7 की मौत, 45 घायल..!

Advertisement

चित्तूर – आंध्र प्रदेश के चित्तूर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बीती रात एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए हैं। तिरुपति के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अनुसार, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में चालक की लापरवाही के कारण बस चट्टान से नीचे गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 45 लोग घायल हो गए हैं।

Advertisement
Advertisement

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button