छत्तीसगढ़

BREAKING- सरगुजा संभाग में भूकंप के झटकों की खबर…

(शशि कोन्हेर) : अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में भूकंप के झटके लगे हैं। जिस वक्त यह वाकया हुआ लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 आंकी गई है। रात तकरीबन 8 बजे के करीब छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 4 किलोमीटर तक झटको को मेहसूस किया गया है।

बताया जा रहा हैं कि लोग भूकंप के झटके महसूस करने के बाद डर से घरों के बाहर निकल आये।

इसके बारे में फ़िलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button