खेल

BREAKING : भारत चौथी बार बना चैंपियन, फाईनल में मलेशिया को 4-3 से दी मात

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीत चुकी है, जबकि मलयेशिया कभी यह खिताब नहीं जीत पाया है। हालांकि, टीम पांच बार तीसरे स्थान पर रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने 1-3 से पिछड़ते हुए, 4-3 से जीत हासिल की।

भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 3-1 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की।

चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीता और चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है।

इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है।

भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में इस जीत से जरूर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button