छत्तीसगढ़

BREAKING : कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा….

(शशि कोंन्हेर) : रायपुर :  सीएसआईडीसी के पूर्व चेयरमैन नंदकुमार साय ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साय विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Advertisement

वरिष्ठ आदिवासी नेता साय ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साय अविभाजित मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। सांसद, और कई बार के विधायक रहे हैं। उन्हें मोदी सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था।

Advertisement
Advertisement

साय विधानसभा चुनाव के कुछ महीना पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनके पार्टी छोडऩे से भाजपा को तगड़ा झटका लगा था। भूपेश सरकार ने उन्हें सीएसआईडीसी का चेयरमैन भी बनाया था।

Advertisement

साय कुनकुरी सीट से चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी। इसके बाद वो भाजपा सरकार बनने के बाद नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी, और फिर पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button