देश

BREAKING : नदी में  पलटी नाव , डेढ़ दर्जन से अधिक लोग लापता, 3 के शव बरामद…….

Advertisement

सारण :  जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार घाट के समीप बुधवार की देर शाम नाव के पलटने से उसपर सवार 20 से 25 लोग डूब गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। तीन लोगों का शव नदी से बरामद किया गया। वहीं, तीन अन्य लोगों को जिंदा बचाया गया है। अन्य लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की खोज जारी है।

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलते ही डीएम अमन समीर एवं एसपी डॉ. गौरव मंगला मौके पर पहुंच गए और विशेष खोज अभियान शुरू कर दिया गया। रात के अंधेरे में कई नाव के साथ डूबे हुए लोगों की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर घाट के आसपास अफरातफरी मची हुई है।

Advertisement

मृतकों की पहचान
मृतकों में मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी शिवबच्चा प्रसाद की पत्नी फुलकुमारी देवी, मुन्ना प्रसाद की पत्नी छठी देवी शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान की जा रही है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मांझी के कुछ किसान परवल की लत्ती बोने के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले स्थित नदी किनारे दियारा में गए हुए थे। उसके बाद वहां से शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच वे लोग नाव से वापस लौट रहे थे।

इसी बीच सरयू नदी के तेज बहाव में नाव के फंस जाने के कारण नाव पलट गई और उस पर सवार करीब 20 से 25 लोग पानी में डूब गए। घटना मटियार घाट के समीप हुई है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से भी खोजबीन शुरू कर दी गई है। तीन का इलाज निजी अस्पताल में चल रही है। अन्य की खोज जारी है। क्या बोले एसपी गौरव मंगला?

इस संबंध में एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि छह लोगों को निकाला गया है। जिसमें तीन की मौत हो चुकी है, वहीं तीन जीवित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिन किसानों के स्वजन नाव से नदी उस पार गए हुए थे, उनको ज्यादा बेचैनी है और वे लोग अपने स्वजन के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button