छत्तीसगढ़

ब्राह्मण संगठनों ने भाजपा और कांग्रेस से किया 15-15 ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देने की मांग

Advertisement

(शशि कोन्हेर).: रायपुर। समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री एवं सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के टी. एस. सिंहदेव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भेंट कर मांग की है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कुल सीट में से 15-15 सीट ब्राह्मण प्रत्याशी को दिया जाए।

Advertisement
Advertisement

अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के राजनीतिक परिवेश में राज्य गठन से लेकर अब तक ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रदेश में नेतृत्व प्रबंधन एवं समाज के सभी वर्ग के लिए अथक प्रयास किया है। समाज के सभी वर्ग को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक प्रगति के लिए समाज की ओर से सतत आयोजन एवं प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

ऐसी स्थिति में शीर्ष नेतृत्व को यह विचार करना अति आवश्यक होगा कि विधान सभा के महत्वपूर्ण दायित्व से ब्राह्मण समाज को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने का कष्ट करें। समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि यदि विधान सभा में ब्राह्मण प्रत्याशी को अवसर दिया जाता है तो ब्राह्मण समाज पूर्ण सहयोग देगा एवं अभूतपूर्ण सफलता दिलायेगा।

Advertisement

इस प्रतिनिधि मंडल में पं. अरुण शुक्ल प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़, पं. सुरेश शुक्ल-अध्यक्ष सरयुपारीण ब्राह्मण सभा, पं. निर्मल कुमार रिछारिया-अध्यक्ष जिजोतिया ब्राह्मण समाज, पं. कीर्तिभूषण पाण्डेय-अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन, पं. विनय तिवारी-अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज,  पं. नीलकंठ त्रिपाठी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,पं. गुणानिधि मिश्रा-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन, पं. लक्ष्मीनारायण तिवारी- अध्यक्ष सरयूपारीण ब्राह्मण समाज महासंघ रायपुर, पं. योगेश तिवारी-अध्यक्ष अखण्ड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, पं. दिनेश शुक्ल-प्रदेश अध्यक्ष विप्र वाहिनी, पं. राजेन्द्र प्रसाद दुबे- अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण सभा, पं. शिवांजल शर्मा – अध्यक्ष छ.ग. प्रगतिशील ब्राह्मण समाज, पं. नरेन्द्र तिवारी- अध्यक्ष विप्र भवन सांस्कृतिक समिति, पं. शिवाकांत त्रिपाठी- अध्यक्ष आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन,  पं. रज्जन अग्निहोत्री-सहसचिव कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, श्रीमती निवेदिता मिश्रा- अध्यक्ष (महिला) उत्कल ब्राह्मण समाज, पं. प्रहलाद मिश्र- अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज,  पं. गोवर्धन शर्मा- अध्यक्ष शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज, पं. कीर्ति व्यास-अध्यक्ष गुजराती ब्राह्मण समाज, पं. चन्द्र प्रकाश व्यास- अध्यक्ष पुष्टिकर ब्राह्मण समाज, पं. आर. मुरली – अध्यक्ष आंध्रा ब्राह्मण समाज उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button