अम्बिकापुर

ब्लॉक स्तरीय छतीसगढ़िया ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढीया ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आगाज जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजपुरीकला के आश्रित ग्राम धनपुरी पारा खेल मैदान से 2 नवंबर दिन बुधवार को हुआ ब्लाक क्षेत्र में बनाये गये सभी नौ जोन में अलग अलग निर्धारित तिथि को पारम्परिक छतीसगढीया ओलम्पिक खेलो का आयोजन होना है जिसमें जोन स्तर के सभी चयनित ग्राम पंचायतों के प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल होंगे इसी कड़ी में लखनपुर विकासखंड के ग्राम रजपुरी कला के आश्रित ग्राम धनपुरी खेल मैदान में खेल कार्यक्रम का आयोजन हुआ हुआ।

Advertisement

जहां मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह पैकरा जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव मौजूद रहे। काबिले गौर है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 2 नवंबर से 7 नवंबर तक चलेगी जहां बनाये गये जोन स्तर के खिलाड़ी अपने खेल कला का प्रदर्शन कर सकेंग। छत्तीसगढ़ ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खो खो कबड्डी रस्साकशी कंचा सहित अन्य खेलों में चयनित टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह दोनों उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया इस दौरान। किसान कांग्रेस जिला महामंत्री सत्येंद्र राय, मकसूद हुसैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता सचिव संघ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ,सचिव संघ जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, ग्राम सरपंच विनोद सिंह सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच सचिव व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button