छत्तीसगढ़

भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने कहा.. प्रदेश का युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा..कांग्रेस का जन घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा.. घर-घर बेरोजगारी…. बेरोजगारी भत्ता कहां गया..?

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ जिस तरह छल किया है उससे उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय लगने लगा है। प्रदेश के युवा खुद को विवश और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत ने आज अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पहली पत्रकार वार्ता में उक्त बात कही। एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में नव पदस्थ भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज को बुलंद करेगा।

भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का कथित जन घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है। उसमें हर घर रोजगार घर घर रोजगार का वादा किया गया था। संविदा और अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का वादा भी शायद यह सरकार भूल चुकी है। आज पौने चार साल बाद भी प्रदेश का हर घर बेरोजगार घर-घर बेरोजगार की स्थिति में है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्य में 500000 नौकरियां देने का वादा किया था जबकि मुख्यमंत्री को यह स्वीकार करना पड़ा कि महज 21000 ही नौकरी दे पाए हैं।

प्रदेश में चपरासी के 90 पदों के लिए दो लाख 25 हजार आवेदन आना और आवेदकों में स्नातक स्नातकोत्तर और इंजीनियर तक का शामिल होना प्रदेश में बेरोजगारी की हालत का सच उजागर कर रहा है। श्री रवि भगत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार आने पर 10 लाख युवाओं को 25-25 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। अब इसका भी दूर-दूर तक कहीं कोई  पता नहीं चल रहा है।

इसी तरह भाजयुमो के नव पदस्थ अध्यक्ष ने प्रदेश में नशे के कारोबार के पनपने,बड़ी संख्या में युवाओं के द्वारा आत्महत्या करने सरीखी  अनेक बातों का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

राज्य में सड़कों की जर्जर हालत को लेकर भी श्री रवि भगत ने प्रदेश सरकार पर वार किया है। भाजयुमो अध्यक्ष श्री रवि भगत ने कहा है कि सरकार इन सभी स्थितियों में तत्काल सुधार करें अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button