बिलासपुर

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के भाई पर साथी के साथ मिलकर बार मैनेजर से मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – काम कर बाहर से घर लौट रहे मैनेजर से भाजयुमो नेता और उसके साथी ने रास्ता रोककर शराब पिलाने के लिए कहा और पैसे की मांग की। मना करने पर दोनों ने मैनेजर के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। सरकंडा अरविंद नगर निवासी बैजनाथ प्रधान प्लैटिनम बार में मैनेजर है।

शुक्रवार को बार बंद कर और अपना काम समाप्त करने के बाद वह रात 2:15 बजे घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में वेयरहाउस तिराहा के पास भाजयुमो नेता देवर्षी बाजपेई अपने साथी के साथ मिला। दोनों ने बार मैनेजर को रोककर शराब पिलाने या पैसा देने की बात कही। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच पीड़ित बार मैनेजर के परिचित सोनू सिंह चौहान ने बीच-बचाव किया। बार मैनेजर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाजयुमो नेता उसके साथी के खिलाफ धारा 294, 327, 341, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

भाजयुमो नेता महर्षि वाजपेयी के भाई है देवर्षि : मामले के मुख्य आरोपी देवर्षि बाजपेई भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर उत्तर के मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी के भाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button