Uncategorized

कर्नाटक चुनाव में भाजपा का नारा..एकला चलो रे.. अमित शाह ने कहा…अफवाह फैला रही जेडीएस

(शशि कोन्हेर) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक  में मई, 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही जमीनी स्तर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार (31 दिसंबर, 2022) को बेंगलुरू  में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह  ने कहा कि जेडीएस  से जुड़े लोग अफवाह फैला रहे हैं कि भाजपा उनके साथ गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक को स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी  अकेले चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार भी बनाएगी।

जेडीएस  और कांग्रेस  पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि जेडीएस को वोट देना कांग्रेस को वोट देने जैसा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करना भ्रष्टाचार करने का एक तरीका है।

लेकिन हमारे लिए यह लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 7 राज्यों के चुनावों में छह राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि छह राज्यों में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

दक्षिण में भाजपा की एंट्री का द्वार कर्नाटक: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि सारे देश के कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि दक्षिण में कमल खिलना चाहिए। मैं कर्नाटक और बैंगलोर के कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि दक्षिण में भाजपा की एंट्री का गेट कर्नाटक है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button