छत्तीसगढ़

मस्तूरी से जिले में प्रवेश करेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, भाजपा नेताओं ने तैयारी को दिया अंजाम

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। जशपुर के मां खुड़ियारानी से 15 सितंबर से प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा 2023 जिसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने किया जो 25 सितंबर को बिलासपुर जिला के मस्तूरी विधानसभा प्रवेश करेगी और यहां से तय कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर व मुंगेली के विभिन्न विधानसभाओं से गुजरते हुए यात्रा का बिलासपुर में समापन होगा।


इस संदर्भ को लेकर आज बिलासपुर के जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई जिसमे मुंगेली जिला के भी प्रमुख पदाधिकारियों को शामिल किया गया, जिसमे परिवर्तन यात्रा से संबंधित दायित्वों का कार्यकर्ताओं के बीच वर्गीकरण कर योजना बनाई गई परिवर्तन यात्रा में बिलासपुर जिले के प्रभारी के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी को जिम्मेदारी दी गई है ।

वही मुंगेली जिले में पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है।


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक कहा कि यह समय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मानने का संकल्प लिया गया है 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम तय किए गए हैं जिनमें हमे बढ़ चढ़ कर भाग लेना है और उनके गरीब कल्याण योजनाओं से हितग्राहियों को जोड़ना है।


पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता परिवर्तन के मूड में है और वे भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है जहां से भी भाजपा की परिवर्तन यात्रा गुजर रही है सड़कों पर जन सैलाब उमड़ रही है लोग स्वस्फूर्त भाजपा की जन सभाओं में पहुंच रहे हैं यह संकेत बता रही हैं की प्रदेश में परिवर्तन तय है।


कार्यक्रम की रचना व्यवस्था व वृत्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने प्रस्तुत किया। प्रस्तावना भाषण जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने दिया।


इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, मस्तूरी विधायक डा.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, पूर्व विधायक तोखन साहू, मुंगेली जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय, राजा पांडे, अरमजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, पूजा विधानी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, गुरमीत सलूजा, निश्चल गुप्ता, किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, अवधेश अग्रवाल, सुधा गुप्ता, एस.कुमार मनहर, राजेश सूर्यवंशी, बी.पी. सिंह, मनोहर राज, प्रवीण कुमार, दुबे, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, विजयधर दीवान, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गायत्री साहू, पेंगनलाल वर्मा, दिनेश कुमार पाण्डेय, सुमंत जायसवाल, त्रेतानाथ पाण्डेय, अशोक कौशिक, सोमेश तिवारी, राजेश कश्यप, अंकित गुप्ता, रामलाल साहू, विजय अंचल, तिरिथराम यादव, संतोष तिवारी, रोहिणी बैसवाड़े, बलराम देवांगन, सीनू राव, हरिशचंद्र साहू, निरंजन पैकरा, बिशनलाल पटेल, संतोष कश्यप, ऋषिमुनी पटेल, डिम्पल सिंह, राजेन्द्र अग्रहरि, हरिकेश गुप्ता, नैनलाल साहू, प्यारेलाल जायसवाल, अरविंद बोलर, श्रीकांत सहारे, कमल कौशिक, पल्लव धर, संदीप दास, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, जित्तू साहू, लोकेशधर दीवान, रामनिवास साहू, किशोर मंजारे, दिनेश साहू, धनंजय त्रिपाठी, दारा सिंह, राजपूत, प्रकाश यादव, योगेश बोले, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, कमल कौशिक, सुंदर सिंह, गंगा प्रसाद साहू, गेंदराम यादव, शंकरदयाल शुक्ला, संतोष मिश्रा, राजकुमार साहू, रंजीत सिंह ठाकुर, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तामेश्वर कौशिक, अजय सिंह ठाकुर, रामनाथ तिवारी, मनहरण यादव, राजेन्द्र राठौर, राधेश्याम मिश्रा, संजय पटेल, दयाशंकर बघेल, दिलेश्वर जांगड़े सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button