बिलासपुर

कल 3 अक्टूबर को भाजपा की विस्तारित बैठक….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को सायं 5.30 बजे आयोजित की गई है।

Advertisement
Advertisement


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् कोरोना की दुसरी लहर में भी नवम्बर माह 2021 तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति के लिए 5 किलों चॉवल भेजा जा रहा है, किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रत्येक हितग्राही को 5 किलों चॉवल वितरण नही किया जा रहा है। इसके विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तर की बैठकें आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले में बिल्हा, बेलतरा, कोटा, मस्तूरी विधानसभा की बैठक दिनांक 1 अक्टूबर को सम्पन्न हो चुकी है एवं दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को बिलासपुर एवं तखतपुर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई है।

Advertisement


श्री कुमावत ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की योजना अनुसार बिलासपुर विधानसभा में धरना प्रदर्शन की योजना बनाने हेतु दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को सायं 5.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव एवं प्रदेश भाजपा द्वारा बिलासपुर विधानसभा हेतु बनाये गये प्रभारी प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जांजगीर नारायण चंदेल मार्गदर्शन हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Advertisement


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास ने बैठक हेतु अपेक्षित भाजपा शक्ति केन्द्र के प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक, मंडल मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री, मंडल भाजपा अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारी, मंडल भाजपा प्रभारी, जिला मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारीगण, जिला प्रकोष्ठ के संयोजक, जिला भाजपा पदाधिकारी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पार्षद, जिला भाजपा संगठन प्रभारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी राष्ट्रीय पदाधिकारी, पूर्व निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, विधानसभा लोकसभा प्रत्याशी 2018-2019, पूर्व विधायक पूर्व सांसद, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, सांसद विधायक, भाजपा मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य से आग्रह किया है कि दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को सायं 5.30 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button