देश

आज बीजेपी सोशल मीडिया की कार्यशाला

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया बिलासपुर की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार दिनांक 27 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में होना है।

जिसमे दिल्ली से छत्तीसगढ़ के प्रभारी पुनीत अग्रवाल भाजपा सोशल मीडिया सेल को प्रशिक्षण देंगे। उनके साथ प्रशांत सिंह ठाकुर, सोमेश पाण्डे, मितुल कोठरी जैसे अनुभवी पदाधिकारियों का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ महिला आयोग हर्षिता पाण्डे, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, राकेश चंद्राकर सहित जिले के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button